बालोतरा पुलिस ने फर्जी वाहन चोरी दिखाकर फाइनेंस लोन हड़पने और उसी वाहन का उपयोग मादक पदार्थ तस्करी में करने की साजिश का पर्दाफाश किया है। मामले में आरोपी हनुमानराम उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हिस्ट्रीशीटर तस्कर तगाराम फरार है। मामला 17 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आया, जिसमें स्कॉर्पियो चोरी की सूचना दी गई थी। जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। “ऑपरेशन अश्ववेग” व “ऑपरेशन विभभंजन” के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रीको एरिया स्थित एक फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां से 20.140 किलो डोडा-पोस्त, 82 पव्वे अंग्रेजी शराब और संदिग्ध नंबर प्लेट सहित स्कॉर्पियो बरामद हुई। चैसिस नंबर मिलान में वाहन वही निकला जिसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी। पूछताछ में हनुमानराम ने लोन व बीमा क्लेम हड़पने के लिए रिश्तेदार तगाराम के साथ मिलकर झूठी चोरी की साजिश रचने की बात कबूली। पुलिस फरार तगाराम की तलाश में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.