छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 29 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा. इस कैंप में निजी कंपनियों द्वारा 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. योग्यता 10वीं से स्नातकोत्तर और वेतन 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रति माह तक रहेगा. इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उपस्थित हो सकते हैं.
बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 29 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी.

जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंप में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस बलौदाबाजार द्वारा मैनेजर के पांच पद, कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद और अभिकर्ता के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण रखी गई है.

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इन पदों का कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार रहेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार का अवसर मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या उच्च शिक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अनुभव 0 से 3 वर्ष तक मान्य होगा.

दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी के लिए आयु सीमा 20 से 45 वर्ष तय की गई है और चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. वहीं टेक्नोटास्क प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. आयु 18 से 30 वर्ष और वेतन 10 हजार रुपये निर्धारित है.

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा. अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या फोन नंबर 07727-299443 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.