Last Updated:
Shivpuri News: प्राचीन समय में बैराज माता की मूर्ति एक साधारण झोपड़ी में स्थापित थी. समय के साथ ग्रामीणों ने सोचा कि क्यों न माता का भव्य मंदिर बनाया जाए. इसके लिए जब झोपड़ी पर पत्थर की पट्टियां चढ़ाने की कोशिश की गई, तो एक अद्भुत घटना घटी.
माना जाता है कि प्राचीन समय में बैराज माता की प्रतिमा एक साधारण झोपड़ी में स्थापित थी. समय के साथ ग्रामीणों ने सोचा कि माता का भव्य मंदिर बनाया जाए. इसके लिए जब झोपड़ी पर पत्थर की पट्टियां चढ़ाने का प्रयास किया गया, तो एक अद्भुत घटना सामने आई. ग्रामीण दिनभर में पत्थर की पट्टियां लगाते थे लेकिन अगली सुबह जब लौटकर देखते, तो वे पट्टियां नीचे जमीन पर रखी हुई मिलती थीं. यह क्रम कई दिनों तक चलता रहा. इस घटना से ग्रामीण चिंतित और परेशान हो गए. तभी वहां एक महंत पहुंचे. उन्होंने माता से प्रार्थना की कि यदि किसी प्रकार की भूल हो रही हो, तो क्षमा करें और शीघ्र ही आपकी इच्छा अनुसार मंदिर का निर्माण कराया जाएगा. इसके बाद जिस स्थान पर माता की प्रतिमा स्थापित थी, उसी पवित्र स्थान पर विधि-विधान से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया. कहा जाता है कि इसके बाद कोई बाधा नहीं आई और मंदिर का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ.
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य स्वरूप देने में राजाराम जी महाराज का विशेष योगदान रहा. वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी बताए जाते हैं और शिवपुरी क्षेत्र में आकर उन्होंने लोगों के सहयोग से मंदिर के विकास का कार्य आगे बढ़ाया. उनकी प्रेरणा से मंदिर को संगठित रूप मिला और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई.
आस्था का प्रमुख केंद्र
आज बैराज माता मंदिर बैराड़ गांव ही नहीं बल्कि पूरे शिवपुरी जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने आते हैं. नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाता है. मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं भी विकसित की गई हैं. बैराड़ का यह प्राचीन शक्तिपीठ इतिहास, लोककथाओं और आस्था का अद्भुत संगम है. महाभारत काल से जुड़ी मान्यताएं, झोपड़ी से मंदिर बनने का रहस्य और संतों का योगदान, ये सभी बातें इस स्थान को विशेष बनाती हैं. बैराज माता मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए विश्वास और शक्ति का प्रतीक बना हुआ है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.