ये भी पढ़ें: Bhopal News: मठ-मंदिरों की जमीन नीलामी पर दिग्विजय सिंह का तीखा विरोध, बोले- पुजारियों की आजीविका पर सीधा हमला
आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज शृंगार के दौरान बाबा महाकाल का तीसरा नेत्र भी नजर आया। इस दौरान बाबा महाकाल को कमल और बेल पत्र की माला पहनाई गई। बाबा महाकाल के इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
अभिनेता गोविन्द पाण्डे ने किए बाबा के दर्शन
फिल्म अभिनेता गोविन्द पाण्डे ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था
आरती का समय
प्रथम भस्म आरती
प्रातः 4 से 6 बजे तक
द्वितीय दद्योतक आरती
प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक
तृतीय भोग आरती
प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक
चतुर्थ संध्याकालीन पूजन
सांय 5:00 से 5:45 बजे तक
पंचम संध्या आरती
सांय 6:30 से 7:15 बजे तक
शयन आरती
रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
(आरती का यह क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक रहेगा।)
श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर प्राप्त कर सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.