ये भी पढ़ें: Dindori News: नर्मदा घाटों पर आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह
उन्होंने बताया कि अगला ऑनलाइन हवन 12 फरवरी को होगा। इसके लिए घर में तिल, जौ, चावल, घी और शक्कर तैयार रखें। घर पर हवन करने से बच्चों की बुद्धि शुद्ध होगी और नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी। पंडित शास्त्री ने सभी से अपील की कि 12 फरवरी का ऑनलाइन हवन अवश्य करें और इस धार्मिक आयोजन से जुड़ें।
सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति के सदस्य सुंदरलाल रैकवार ने बताया कि यह कार्यालय बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके माध्यम से समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों को अब और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब घर-घर जाकर हवन करना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। अब हर महीने एक बार रात 9 बजे ऑनलाइन हवन कराया जाएगा। इसमें घर का ही सामान लगेगा, बाहर से कुछ लाने की जरूरत नहीं होगी।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 12 फरवरी को पूरे देश के सुंदरकांड मंडलों के सदस्य बागेश्वर धाम आएंगे। इसी दिन ऑनलाइन हवन के साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ और ऑनलाइन हवन विश्व शांति और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की भावना के साथ किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: देवी अहिल्या प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल: बनारस के मणिकर्णिका घाट की तोड़फोड़ पर फूटा लोगों का गुस्सा; तस्वीरें
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि 15 फरवरी को छतरपुर में जनहित और जनसमाज का बुंदेलखंड का सबसे बड़ा उत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम भी संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे।
इस बार अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कनाडा, न्यूजीलैंड, फिजी सहित करीब 9 देशों से एनआरआई श्रद्धालु कन्या विवाह में शामिल होने बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। अनुमान है कि करीब 3 से 5 लाख श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे। पिछली बार यह संख्या 6 लाख से अधिक रही थी, और इस बार इससे भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
13 फरवरी को सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। साथ ही गौरी गोपाल अनिरुद्धाचार्य का भी आगमन होगा। इसके अलावा कई अन्य संतों के आने की सहमति मिल रही है, जिनकी जानकारी स्वीकृति के बाद तारीख सहित दी जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.