डाइनिंग टेबल सिर्फ भोजन का स्थान नहीं बल्कि घर की ऊर्जा और सामंजस्य का प्रतीक है. यहां दवाइयां, टूटे बर्तन, बासी खाना या ऑफिस का सामान न रखें. नमकदानी छुपा रखें. साफ-सुथरी टेबल पर ताजे फल या फूल रखें जिससे सकारात्मक ऊर्जा और घर में खुशहाली बनी रहे.
वास्तु शास्त्र में डाइनिंग टेबल को बहुत अहम माना गया है. यहीं परिवार साथ बैठकर भोजन करता है. अगर यहां गलत चीजें रखी जाएं, तो इसका असर घर की शांति, सेहत और आपसी तालमेल पर पड़ सकता है.

फरीदाबाद के महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि डाइनिंग टेबल पर दवाइयां रखना ठीक नहीं. इससे बीमारी का भाव बना रहता है और परिवार के मन में नकारात्मक सोच बढ़ सकती है.

महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार नमकदानी अगर हमेशा टेबल पर दिखे तो यह कमी और तंगी की भावना को दर्शाता है. बेहतर है नमकदानी को किचन में या किसी ढकी हुई जगह पर रखा जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महंत कहते हैं कि डाइनिंग टेबल पर बिल, फाइलें, पर्स या मोबाइल रखना तनाव बढ़ाता है. यह जगह खाने और बातचीत के लिए है न कि काम या चिंता से जुड़ी चीजों के लिए.

महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य मानते हैं कि टूटे या चिप लगे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं. ऐसे बर्तन टेबल पर रखने से घर के माहौल और ऊर्जा संतुलन पर बुरा असर पड़ता है.

महंत के अनुसार बचा हुआ या बासी खाना लंबे समय तक डाइनिंग टेबल पर रखना सही नहीं. इससे न सिर्फ गंदगी बढ़ती है बल्कि सेहत और सकारात्मकता दोनों पर असर पड़ता है.

महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य कहते हैं कि साफ-सुथरी टेबल पर ताजे फल या फूल रखना शुभ होता है. इससे डाइनिंग एरिया में रौनक आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.