अररिया जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। आज यानी मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गणित, जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। जिला प्रशासन ने अररिया जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पाली में परिक्षा संपन्न करने की तैयारियां की है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 5,643 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें करीब 693 परीक्षार्थियों के भाग लेने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए लगाए गए CCTV परीक्षा को पूरी तरह नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पूरे केंद्र की लगातार वीडियोग्राफी की जा रही है। छात्रों को प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा केंद्र के अंदर जूते में प्रवेश करना वंर्चित प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए मूल प्रवेश पत्र और फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए विशेष महिला पर्यवेक्षक तैनात की गई हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर जूते-मोजे सहित किसी भी प्रकार के जूते पहनकर प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। केंद्र के 100 मीटर दायरे में धारा 163 बीएनएसएस लागू है, जिसके तहत भीड़ जुटने या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हर गतिविधि पर उड़नदस्ता दल, गश्ती दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक और पुलिस पदाधिकारी अलर्ट पर हैं। स्टेटिक दंडाधिकारी केवल वैध परीक्षार्थियों को ही मुख्य द्वार से प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किसी भी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.