लालू कुमार बताते हैं कि वह भूंजा की सामग्री खुद से तैयार करते हैं और इसे घर पर विशेष तरीके बनाते हैं जिससे लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. उनके भूंजा में भुना हुआ चूड़ा, चना, बादाम, मूंग, चना दाल, मक्का का चुरा, कच्चा चना, प्याज, मिर्ची और घर में तैयार किए गए मसाले मिलाए जाते हैं. यह भूंजा 20 रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से बेचा जाता है.
लालू कुमार बताते हैं कि उन्होंने बिहार बोर्ड से मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा. इस कठिन समय में उन्होंने कुछ ऐसा करने का विचार किया जिससे बाजार में बिक्री से आमदनी हो सके. गहन सोच-विचार के बाद, उन्होंने भूंजा की दुकान शुरू करने का निर्णय लिया और 7 साल पहले उन्होंने इस व्यवसाय की शुरुआत की. आज वह चांदनी चौक अररिया मुख्यालय में ‘भूंजा वाले’ के नाम से जाने जाते हैं.
रोजाना किलो में होती है बिक्री
लालू कुमार बताते हैं कि वह भूंजा की सामग्री खुद से तैयार करते हैं और इसे घर पर विशेष तरीके बनाते हैं जिससे लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. उनके भूंजा में भुना हुआ चूड़ा, चना, बादाम, मूंग, चना दाल, मक्का का चुरा, कच्चा चना, प्याज, मिर्ची और घर में तैयार किए गए मसाले मिलाए जाते हैं. यह भूंजा 20 रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से बेचा जाता है और इसकी खासियत के कारण ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. लालू कुमार पंडित ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनका प्रतिदिन 10-15 किलो से भूंजा बिकता है. इसी की कमाई से उनका परिवार पलता है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.