किशनगंज में उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि राज्य की सड़कों पर अब गड्ढे नहीं दिखेंगे। सरकार 15 फरवरी तक ‘गड्ढा बताओ, इनाम पाओ’ एक नई योजना लागू करने जा रही है, जिसके तहत गड्ढे की जानकारी देने वाले को पांच हजार रु
.
मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत चौक-चौराहों पर रोड एम्बुलेंस का नंबर लगाया जाएगा। गड्ढे की सूचना मिलने के 72 घंटे के भीतर रोड एम्बुलेंस द्वारा उसकी मरम्मत की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह योजना पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगी।
बिहार में पांच सुपर हाइवे के निर्माण की योजना
डॉ. जायसवाल ने यह भी बताया कि 10 प्रतिशत से अधिक बिलो टेंडर की प्रवृत्ति को समाप्त करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार में पांच सुपर हाईवे के निर्माण की योजना है, जिसके लिए एक टीम मुंबई और उत्तर प्रदेश भेजी गई है।
मनरेगा से जुड़े एक मुद्दे पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि इसका नाम ‘जी राम जी योजना’ रखा गया है, जिसका अर्थ रोजगार की गारंटी है और इसका कोई धार्मिक संदर्भ नहीं है। उन्होंने बताया कि अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मजदूरों की उपस्थिति एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
औद्योगिक हब बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला
उद्योग मंत्री ने बिहार को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकारी कार्यालयों में उपयोग होने वाला फर्नीचर और अन्य सामग्री बिहार में ही निर्मित होगी। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
बिहार में पांच एक्सप्रेस हाइवे बनाया जाएगा। जिससे पांच घंटे में बिहार के किसी कोने से पटना पहुंच सकेंगे। जो हाईवे पहले से है और इसे चुस्त और दुरुस्त बनाया जायेगा और जो रोड जिले में है उसे चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव ला रहे हैं। बिहार में सड़कों का जाल बिछेगा और ऐतिहासिक कदम होगा। उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल शनिवार को धर्मगंज रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे।
जनवरी महीने में रोड मेंटनेंस की नई पॉलिसी
मंत्री डॉ जायसवाल ने कहा कि बिहार में सड़कों का गड्ढा होने की शिकायत मिल रही है। जनवरी महीने में रोड मेंटनेंस की नई पॉलिसी आ रही है, जो 15 फरवरी के बाद लागु होगा। इसके बाद कही पर रोड में यदि हल्का सा गड्ढा होगा इसे रोड एम्बुलेंस 72 घंटे में ठीक करेगी। सभी चौक चौराहो पर रोड एम्बुलेंस का नंबर डिस्प्ले होगा, जैसे ही इस नंबर पर फोन जायेगा एक भी गड्ढा 72 घंटे के बाद नहीं मिलेगा।
डॉ जायसवाल ने एक नई पॉलिसी लाने की बात कही और कहा की देश में यह पहली पॉलिसी होगी, गड्ढा बताओ पांच हजार रुपया पाओ। इससे ठेकेदार के मन में डर रहेगा, और विभाग के इंजिनियर सतर्क रहेंगे कि एक भी गड्डा रहेगा तो बड़ी कार्रवाई होगी।
”शिवहर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया”
उन्होंने कहा कि हाल ही में शिवहर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया है, दो और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया। जब भूमि राजस्व मंत्री था तब 136 पदाधिकारी पर कार्रवाई किया। मैं जिस विभाग में रहता हूं प्रयास रहता है कि पारदर्शिता के साथ जिम्मेवारी निभाएं।
उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में भी पारदर्शिता लाने की बात कही। डॉ जायसवाल ने संवेदक निविदा मूल्य से 35 से 40% कम में टेंडर डालते है इसपर भी हम लोग नियम बनाने जा रहे है और 10% से कम निविदा मूल्य पर कोई भी संवेदक टेंडर नहीं डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम से भ्रष्टाचार में कमी आएगी साथ ही सड़कों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.