अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में इन दिनों सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, जहां साल 2024 में 430 लोग सड़क हादसे का शिकार हुए थे, तो वही 233 लोगों ने अपनी गंवाई थी. वही यह आंकड़ा साल 2025 में पार हो चुका है और लगभग बीते साल 250 से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई है. वहीं इन सड़क हादसों में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले 60 प्रतिशत लोग दोपहिया वाहन चालक हैं, जिसमें हैंड इंजरी होने की वजह से वाहन चालकों की मौत हुई है.
अब इन सड़क हादसों के आंकड़ों को रोकने के लिए अंबाला पुलिस विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. बता दें कि अंबाला दिल्ली नेशनल हाईवे पर अंबाला पुलिस के द्वारा आज रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन को साथ लेकर हेलमेट न लगाने वाले व्यक्तियों को हेलमेट बांटे गए हैं और साथ में बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टैप लगाकर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया है.
लोगों को किया जा रहा जागरूक
इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला ट्रैफिक एसएचओ जोगिंदर ने बताया कि पिछले साल सड़क हादसे में दोपहिया वाहन चालकों ने जान गंवाई थी, जिसमें ज्यादातर मौत का कारण हैंड इंजरी यानी हेलमेट न पहनना निकलकर सामने आया है. उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा सामाजिक संस्था को साथ लेकर हेलमेट न पहनने वाले लोगों को जागरूक किया गया है, जिसमें उनके द्वारा लोगों को निःशुल्क हेलमेट बांटे गए हैं. उन्होंने कहा कि वह वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप भी लगा रहे हैं, क्योंकि रात के समय अक्सर कोहरा होने की वजह से सामने से आने वाले वाहन नहीं देखते हैं. ऐसे में यह टेप सामने से आने वाले रोशनी से चमकती है और वाहन चालक को सामने से आने वाला वाहन दिख जाता है.
हेलमेट लगाने से कम होगा मौत का आंकड़ा
रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष गौरव मिगलानी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जाता है, जिसमें उनकी टीम के सदस्य अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में से कुछ समय निकालकर लोगों को हेलमेट लगाने के बारे में बताते हैं. उन्होंने बताया कि हमारी टीम के सदस्यों ने कई ऐसे हादसे देखे हैं, जिसमें लोगों की कई बार हेलमेट न लगाने से मौत हो गई, जिसके बाद वह अब दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट देकर जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से हादसे कम नहीं होंगे, लेकिन जो हादसों में गिरने से लोगों की मौत हो जाती है, वह जरूर कम होगी. उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में जब किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो उसके पीछे उसका पूरा परिवार खत्म हो जाता है.
गुलाब बांटकर कर रहे जागरूक
वहीं कैप्टन अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 18 साल से सड़क सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही है, जिसमें उनके द्वारा समय-समय पर अंबाला पुलिस के साथ मिलकर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाती है. इसमें निशुल्क हेलमेट बांटे जाते हैं और वह बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्ट टेप लगाते हैं, क्योंकि अक्सर धुंध में विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटना हो जाती है.
उन्होंने बताया कि वह लोगों को गुलाब के फूल बांटकर भी जागरूक करते हैं, जिसमें जो भी लोग हेलमेट नहीं लगाते हैं, उन्हें गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग महंगी बाइक तो ले लेते हैं, लेकिन हेलमेट नहीं खरीदते हैं, जिससे जब दुर्घटना होती है, तो हेड इंजरी से उस व्यक्ति की मौत हो जाती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.