Haryana Weather Live : हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है. घनी धुंध और शीतलहर से कई जिलों में रेड अलर्ट है. 16 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. 17–18 जनवरी को बूंदाबांदी और 19 जनवरी के बाद बारिश की संभावना है.
वहीं हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 16 जनवरी तक मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा. इस दौरान उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान थोड़ा गिर सकता है और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. जिसमें दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और देर रात हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है. इस दौरान 16 और 19 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है. वहीं 17 और 18 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्ट के जरिए चेतावनी जारी की है कि घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी, जिससे यातायात और विमान सेवाओं पर असर पड़ सकता है. लोगों को चेतावनी दी गई है कि ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फ्लू, नाक बहना और फ्रॉस्ट बाइट (त्वचा का सुन्न या काला पड़ना) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए पर्याप्त मात्रा में गर्म तरल पदार्थ पिएं और विटामिन-सी युक्त फल खाएं. कोहरे के दौरान ड्राइविंग करते समय फॉग लाइट्स का उपयोग करें और धीमी गति से चलें. हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन (हवा का रास्ता) बनाए रखें, ताकि जहरीली गैसों से बचाव हो सके.
AQI लेवल हुआ काफी खराब
हरियाणा में एक तरफ जहां ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है तो वही AQI लेवल में भी पिछले काफी दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं. aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली का AQI लेवल 495 देखने को मिला है जबकि फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 452 दर्ज किया गया हैं.वही दूसरी तरफ गुरुग्राम जिले का AQI लेवल 361 दर्ज किया गया है जबकि अंबाला जिले का सुबह के समय AQI लेवल 240 देखने को मिला है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.