अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के ग्राम चाट सरदारपुरा में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और भतीजे के साथ मिलकर अपने ही पुत्र, पुत्री, दामाद और पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में चारों लोग घायल हो गए। पुत्र ने अपने पिता, चाचा
घायलों का नसीराबाद के हॉस्पिटल में कराया उपचार।
चाट सरदारपुरा निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार रात्रि को उसकी बहन लीला उसके पिता नरसिंह को खाना खाने के लिए बुलाने के लिए घर के पीछे बनी झोपड़ी में गई थी। जहां पिता नरसिंह, चाचा ओमप्रकाश और चाचा का लड़का कमल तीनों शराब पार्टी कर के बैठे थे। बहन लीला पिता को बुलाने झोपड़ी में गई तो आरोपी पिता ने उसको खींचने की कोशिश की।
जिस पर वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर उसका जीजा कालूराम वहां पहुंचा तो उसके पिता ने बहन लीला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके जीजा के चचेरे भाई कमल ने लकड़ी से सिर पर हमला कर बेहोश कर दिया। परिवादी पुत्र का आरोप है कि इसके बाद वह और उसकी मां वहां गए तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। परिवादी ने आरोप लगाया कि उसका पिता नरसिंह तांत्रिक विद्या करता है तथा मना करने पर हमें वश में कर जान से मारने की धमकी देता है और आरोपी कमल सरपंच प्रतिनिधि होने का रौब झाड़ता है तथा उसके पिता का साथ देता है। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
(इनपुट-सुधीर मित्तल, रियाज अहमद)
……………
पढें ये खबर भी….
244 वोटरों के नाम कटवाने का फार्म भरा:लोगों ने युवक को पकड़ा, पूछने पर बोला- भाजपा के कुछ लोगों ने खाली फार्म पर साइन करवाए

अजमेर में गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में 244 ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए आवेदन किया गया, जो पिछले 30-40 सालों से क्षेत्र में रह रहे थे। जब लोगों ने इस बारे में पता किया, तो उन्हें एक युवक के बारे में जानकारी मिली। लोगों ने युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने बताया- भाजपा के कुछ लोगों के कहने पर केवल खाली फार्म में साइन किए थे। इसके बाद लोगों ने युवक से निर्वाचन अधिकारी के नाम गलत आपत्ति दर्ज करवाने का लेटर लिखवाया और छोड़ दिया। मामला लाखन कोटड़ी क्षेत्र का है। पूरी खबर पढें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.