अंबाला के तोपखाना परेड में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर से माथा टेककर लौट रही एक महिला पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमले के बाद महिला के कपड़ों से धुआं निकलने लगा और शरीर में तेज जलन शुरू हो गई। शोर मचाते ही हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने की नीयत और कुरूप करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तोपखाना परेड निवासी रोशनी उम्र 33 साल पत्नी नरेश कुमार रोज की तरह मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे खाटू श्याम मंदिर गई थी। रात करीब साढ़े सात बजे जब वह मंदिर से बाहर निकलकर कुछ दूर पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने रोशनी के ऊपर एक प्लास्टिक के डिब्बे में भरा केमिकल फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि केमिकल गिरते ही उसके कपड़ों से धुआं उठने लगा और खाल जलने लगी। रोशनी के चिल्लाने पर आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.