UP Accident News Today: देवगांव–मेहनाजपुर मार्ग पर निहोरगंज बाजार के पास रविवार शाम सड़क हादसा हो गया। मेहनाजपुर की ओर से देवगांव जा रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ को तोड़ते हुए खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (50) निवासी तुलसीपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात आठ बजे निहोरगंज बाजार के पास स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। आसपास के लोगों ने राहत व बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रमोद कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.