छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद रजिस्ट्रार का इससे अनभिज्ञ होना गंभीर विषय है। छात्रों ने जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की और अपने मोबाइल फोन में घटना से संबंधित वीडियो दिखाकर पूरी जानकारी दी। इसके बाद छात्रों और रजिस्ट्रार के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हाईवे किनारे शराब दुकानों को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक
एबीवीपी छात्रों ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्डों की कमी और सीसीटीवी कैमरों के अभाव पर सवाल उठाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार का कहना है कि विश्वविद्यालय में 40 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन घटना के समय एक भी सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बिना आईडी कार्ड के किसी भी छात्र को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रार के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.