भाजपा की तरफ से जारी किया गया आतिशी का वीडियो जिसमें सिख गुरुओं के अपमान का दावा किया गया है।
दिल्ली विधानसभा सेशन में आप की पूर्व मंत्री और CM रही आतिशी के बयान पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। इसे लेकर पंजाब भाजपा ने एक आतिशी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह सिख गुरुओं पर कुछ कह रही हैं। भाजपा का दावा है कि इसमें आतिशी ने सिख गुरुओं का अप
आतिशी की टिप्पणी को लेकर अकाली दल के इंस्टा पेज पर किया गया विरोध।
सुखबीर बादल ने कहा-आतिशी पर केस दर्ज हो शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा में हमारे महान गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, उसने संपूर्ण सिख कौम की भावनाओं को गहरी ठेस और पीड़ा पहुंचाई है। यह आम आदमी पार्टी, इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनके कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान की सिख विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रकटीकरण है। हम मांग करते हैं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में BNS की धारा 299 के तहत आतिशी मार्लेना के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए और उनकी दिल्ली विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।

कैंट विधायक परगट सिंह ने आतिशी के बयान को अपमानजनक बताया।
परगट सिंह बोले-आतिशी की टिप्पणी सिखों पर हमला पंजाब कांग्रेस ने भी भाजपा द्वारा शेयर वीडियो को अपने इंस्टा पर अपलोड कर पंजाब में भगवंत मान को घेरा है। जालंधर कैंट से कांग्रेस एमएलए परगट सिंह ने लिखा- दिल्ली विधानसभा के अंदर विपक्ष की नेता आतिशी ने सिख गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। ये टिप्पणी हमारी धार्मिक भावनाओं पर सीधा और अस्वीकार्य हमला है। यह बहुत हैरानीजनक है कि आम आदमी पार्टी के नेता यह समझते हैं कि वे विधानसभा के अंदर हमारे गुरु साहिबान का अपमान करके बच सकते हैं। नास्तिक सोच से जन्मी पार्टी का यह अहंकार उसकी मानसिकता को दर्शाता है जिसने अपना नैतिक मापदंड खो दिया है। हमारे गुरु साहिबान ने सरबत दा भला (सबका भला) और ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की शिक्षा दी है। उन गुरुओं के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक कलंक है। आतिशी को सिख और पंजाबी समुदाय से तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

आतिशी ने अपनी सफाई में एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा-देखें सच और बीजेपी का झूठ।
आतिशी की सफाई-मैंने लावारिस कुत्तों पर बात की, भाजपा ने सिख गुरुओं का नाम जोड़ा BJP सिख समाज और गुरुओं से नफरत करती है। आज भी इन्होंने गुरुओं का अपमान करते हुए एक घिनौनी हरकत की है। बीजेपी ने गुरु तेग बहादुर जी के नाम को गलत तरीके से इस्तेमाल किया और गुरु का अपमान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा-वीडियो में गुरु साहब के बारे में दो झूठ कहे हैं। पहला झूठ ये कि यह वीडियो गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी के 350 साल की चर्चा समाप्त होने के बाद का है, जब एलजी के अभिभाषण पर चर्चा शुरू थी। दूसरा झूठ ये कि इस वीडियो में मैंने बीजेपी के प्रदूषण की चर्चा से बचने और उनके विधान सभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हुए प्रोटेस्ट के बारे में कहा है। बीजेपी ने झूठा सब-टाइटल लगाकर गुरु तेग बहादुर जी का नाम उसमें डाला। आप पंजाब ने लिखा- BJP का सिख विरोधी चेहरा सामने आया भारतीय जनता पार्टी हमेशा पंजाब और सिख विरोधी रही है। आज फिर उसका पंजाब और सिख विरोधी चेहरा सामने आया है, जब उन्होंने आतिशी जी के वीडियो में, जो शब्द उन्होंने बोले ही नहीं थे और उसमें गुरु साहिब का नाम जोड़कर गुरु साहिब का अपमान किया। इस शर्मनाक हरकत पर बीजेपी को सिख जगत और पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी हमेशा धर्म और नफरत की राजनीति करती रही है, लेकिन उनकी यह राजनीति पंजाब में नहीं चलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.