जशपुर जिले के भाटामुड़ा पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 7 जनवरी का रात 2 बजे नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी, हादसे में बोलेरो सवार 1 युवक की जान चली गई, दो अन्य गंभीर रूप
मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो ड्राइवर शराब के नशे में था और तेज गति के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो सीधे पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।
हादसे के बाद बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।
पंचर हालत में सड़क किनारे खड़ी थी ट्रक
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनों लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे। जिस ट्रक से बोलेरो टकराई, वह पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी और उसका चालक चक्का बदल रहा था। हादसे के वक्त ट्रक चालक कुछ दूरी पर था, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पत्थलगांव पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों का इलाज जारी
तीनों घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक की पहचान करू महुआ निवासी गंगा सिदार के रूप में हुई है। घायलों में बोलेरो चालक विलास ठाकुर और राधापुर निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं।
बोलेरो वाहन करू महुआ निवासी फिलिम खलखो का बताया जा रहा है। ये तीनों पत्थलगांव से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

बोलेरो में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
जांच में जुटी पुलिस
पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाना सामने आया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.