ये भी पढ़ें: Rewa News: हनुमाना बॉर्डर पर वसूली का खतरनाक खेल, चलते ट्रक से 5 किमी तक लटका रहा दलाल, वीडियो वायरल
इसी दौरान पास में ठेला लगाकर पराठा बेचने वाले दुकानदार मयंक गुप्ता और उनकी पत्नी रीना गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि युवक-युवती ने उनके साथ भी गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की। महिला दुकानदार रीना गुप्ता ने शिकायत में बताया कि युवती ने उनका गला पकड़कर धक्का दिया, जबकि युवक ने उनके पति के साथ झूमाझटकी की। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब महिला पुलिसकर्मी युवती को पकड़कर थाने ले जाने लगीं, तो उसने उनके साथ भी बहस की और हंगामा किया। थाने पहुंचने के बाद भी युवती का हंगामा जारी रहा। पूछताछ में युवती ने अपना नाम दिव्या चौहान निवासी टेंकर रोड और युवक ने अपना नाम गौरव शर्मा निवासी राजीव नगर बताया।
पुलिस ने महिला दुकानदार रीना गुप्ता निवासी राजेंद्र नगर की शिकायत पर आरोपी दिव्या चौहान और गौरव शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।