रेलमगरा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना के बाद युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए आरके हॉस्पिटल रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में एक स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों और एक ट्रक चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया।
इस दौरान कार में सवार महेन्द्र कुमार भील और पवन सिंह पर ट्रक चालक और वहां मौजूद लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान महेन्द्र कुमार भील को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आरके हॉस्पिटल रैफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: Cyber Crime: व्यापारी के करंट अकाउंट पर साइबर ठगों की काली नजर, आधे घंटे में साढ़े नौ लाख उड़ाए, मामला दर्ज
घटना के समय कार में सवार तीसरा युवक किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस थाना इंचार्ज प्रवीण सिंह ने चौकड़ी गांव पहुंचकर घटना में शामिल लोगों को डिटेन करना शुरू कर दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भी रेलमगरा थाना पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.