जानकारी के अनुसार, यह विवाद क्षेत्रीय रहवासियों की शिकायत के बाद शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों को लेकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को क्षेत्र में एक बुजुर्ग को कुत्ते ने काट लिया था। हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चों पर भी कुत्तों के झपटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। बच्चों की ट्यूशन और महिलाओं की आवाजाही के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते रहवासियों ने सभी आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की।
एनिमल लवर महिला ने किया निगम की कार्रवाई का विरोध
मौके पर मौजूद एनिमल लवर महिला ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि आवारा कुत्ते बिना कारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते और वे केवल तभी आक्रामक होते हैं जब उन्हें छेड़ा जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से कुत्तों को पकड़वाना चाहते हैं।
चेतावनी के बाद मानी महिला
विवाद बढ़ने पर नगर निगम ने महिला को शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रही।
ये भी पढ़ें: हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे 80 वर्षीय वृद्ध, उपचार के दौरान हुई मौत
शहर में बढ़ रहे कुत्तों के हमले
देवास शहर में पिछले दिनों से कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कई जगह बच्चों और बुजुर्गों को काटने की घटनाएं सामने आई हैं। नगर निगम द्वारा कुत्तों को पकड़ने पर एनिमल लवर्स अक्सर विरोध जताते हैं, लेकिन कुत्तों पर नियंत्रण न होने के कारण हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.