सवरन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाल पुरस्कार से सम्मानित करते हुए।
पंजाब के लिए गर्व का क्षण है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले पंजाब के 10 वर्षीय सरवन सिंह को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्रवीट कर दी बधाई
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर सरवन सिंह की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने लिखा— “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए गए अद्वितीय साहस के लिए पंजाब के 10 वर्षीय सरवन सिंह को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात है। मैं बच्चे को शुभकामनाएं देता हूं और उसके देशभक्ति के जज्बे को सलाम करता हूं।
बाल सरवन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देते हुए।
पंजाब की वीर परंपरा का प्रतीक सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा से वीरों की जननी रही है। यहां के सपूत देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि बालक सरवन सिंह ने भी इसी वीर परंपरा को आगे बढ़ाया है और कम उम्र में असाधारण साहस का परिचय दिया है।

सुनील जाखड़ द्वारा किया गया ट्रवीट।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की मदद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरवन सिंह ने अपने घर के पास तैनात सुरक्षाबलों की मदद कर बहादुरी और जिम्मेदारी का परिचय दिया था। उसकी सूझबूझ और निडरता ने यह साबित कर दिया कि देशभक्ति की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती।
युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा सुनील जाखड़ ने कहा कि सरवन सिंह जैसे बच्चे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरवन की यह बहादुरी आने वाली पीढ़ियों में देश सेवा की भावना को और मजबूत करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद सरवन सिंह की इस उपलब्धि को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने भी सरवन सिंह और उसके परिवार को बधाई दी है।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा किया गया ट्रवीट।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा किया ट्रवीट
“भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा पंजाब के 10 वर्षीय श्रवण सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई गई सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। मैं इस बच्चे को दिल से बधाई देता हूं और उसके देश के प्रति जज़्बे तथा साहस को सलाम करता हूं।”