विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय रात्रि 3 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक का होता है. सर्दियों में इस दौरान सभी उम्र समूह के लोगों को बेहद सतर्क रहना चाहिए. खासकर यदि वे बताए गए समय के बीच में वॉशरूम जाने के लिए उठते हैं तब और सावधानी रखें. दरअसल, जब भी इस समय में अचानक रजाई-कंबल से बाहर निकलते हैं, तो ठंड की वजह से नसें सिकुड़ने लगती हैं. ऐसे में….
फैमिली मेडिसिन के रूप में करीब डेढ़ दशकों से काम कर रहे डॉ.देवेश चटर्जी बताते हैं कि सर्दियों में हृदय घात, ब्रेन स्ट्रोक और लकवा मारने की संभावना इतनी बढ़ जाती है कि हर दिन एक मामला सामने आता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका सबसे बड़ा कारण तापमान की वजह ब्लड प्रेशर में अचानक से आया उतार चढ़ाव होता है. डरावनी बात यह है कि ब्लड प्रेशर की यह स्थिति उस वक्त नाजुक हो जाती है, जब व्यक्ति रात के आखिरी पहर से लेकर भोर की पहली बेला तक टॉयलेट जाने के लिए उठता है.
स्ट्रोक्स का सबसे सक्रिय समय
विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय रात्रि 3 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक का होता है. सर्दियों में इस दौरान सभी उम्र समूह के लोगों को बेहद सतर्क रहना चाहिए. खासकर यदि वे बताए गए समय के बीच में वॉशरूम जाने के लिए उठते हैं तब और सावधानी रखें. दरअसल, जब भी इस समय में अचानक रजाई-कंबल से बाहर निकलते हैं, तो ठंड की वजह से नसें सिकुड़ने लगती हैं. ऐसे में खून का बहाव धीमा हो जाता है और उचित समय पर वो हार्ट या ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता है. परिणामस्वरूप दिल और दिमाग की नसों पर जोरदार दबाव पड़ता है, जिससे हृदय घात और ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति बनने लगती है.
बिस्तर छोड़ने से पहले न करें यह गलती
इससे बचने के लिए सर्दियों में बिस्तर छोड़ने से पहले आपको उठकर कुछ देर बैठ जाना चाहिए. लगभग 40 सेकंड तक बैठने के बाद करीब 1 मिनट तक अपने पैरों को नीचे लटकाएं और फिर गर्म कपड़े पहनकर ही उठें. इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन प्रॉपर बना रहेगा और स्ट्रोक्स की संभावना घटेगी. चूंकी कमरे की तुलना में टॉयलेट और बाथरूम आदि के भीतर का तापमान अधिक डाउन होता है, इसलिए वहां स्ट्रोक्स की संभावना भी बढ़ जाती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें