गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीजीपी गौरव यादव ने सभी जिलों के पुलिस आयुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में सुरक्षा के मद्देनजर 6000 जवान तैनात किए गए हैं। डीजीपी ने सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) और राजपत्रित अधिकारियों से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक फील्ड में सक्रिय रहने के लिए कहा है।
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, चल रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार- गैंगस्टरां ते वार के तहत, पूरे राज्य में वाहनों और संदिग्ध लोगों की व्यापक चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा, सभी जिलों की पुलिस टीमें अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में होटलों और सराय की गहन चेकिंग कर रही हैं।
उनके अनुसार पंजाब के लोगों से हर समय सतर्क रहने और कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का भी आग्रह किया। लोग 112 हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने ड्रग्स के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ जारी है। शनिवार को नशा तस्करी के 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन, 15 किलो पोस्त के छिलके, 505 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8940 रुपये ड्रग्स का पैसा बरामद किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 41 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.