{“_id”:”69629b603ba950a50c077566″,”slug”:”50-thousand-rupees-were-duped-by-promising-a-car-as-a-prize-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108258-2026-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: इनाम में कार निकलने का झांसा देकर ठगे 50 हजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुरादनगर। इनाम में कार निकलने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। डिफेंस कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बताया कि शुक्रवार सुबह उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात युवती की फोन काल आई, युवती ने बताया कि एक नामी कंपनी द्वारा निकाले गए लकी ड्रा में उनकी कार निकली है। इनाम की कार लेने के लिए पहले 50 हजार रुपये जमानत संबंधित खाते में जमा करने होंगे। सिद्धार्थ ने बताए गए खाते में पैसे जमा कर दिए। पैसे जमा होने के बाद से युवती का फोन बंद आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.