बोकारो जिले में लगातार हो रही चोरी की बड़ी घटनाओं पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में हुई चोरी की वारदातों में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 अपरा
इनकी गिरफ्तारी से जिले में चोरी के कुल 44 मामलों का सफल उद्भेदन हुआ है। एसपी ने बताया कि 27 तारीख की शाम पुलिस को चिरा चास थाना क्षेत्र के के.के. सिंह कॉलोनी में चोरी की योजना बना रहे अपराधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में खुला राज, महीनों से सक्रिय था गिरोह
पुलिस पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह पिछले कई महीनों से बोकारो शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई लगभग सभी बड़ी चोरी की घटनाओं में शामिल था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहित मेहरा (सेक्टर-12)
बड़कावास उर्फ बड़का डोम (बीए सिटी), रोशन कुमार (माराफारी), महेश प्रसाद सोनी (तेलीडीह), शशि कुमार वर्मा (सिवान), नीरज कुमार नायक (गोमिया) और संजय वर्मा (आईएल) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह बंद घरों की पहले रेकी करता था और कम ट्रैफिक वाले इलाकों को निशाना बनाता था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
सोना-चांदी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में करीब 900 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 10.30 लाख रुपये आंकी गई है, 5 किलो 300 ग्राम चांदी, 52,850 रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल, एक एलईडी टीवी, इनवर्टर, लैपटॉप, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, पीतल के बर्तन, पूजा सामग्री, गैस सिलेंडर, ग्राइंडर, ताला तोड़ने के औजार और दो चाकू शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि यह गिरोह अंतर-जिला स्तर पर सक्रिय था और चोरी का सामान बिहार और गोमिया के रिसीवरों तक पहुंचाया जाता था, जहां उसे गला कर बेचा जाता था। इस सफल कार्रवाई में रक्षक राइडर खगेश्वर गोराई, दिलीप पासवान और चिरा चास थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही, जिन्हें अलग से पुरस्कृत किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.