जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करोड़ों के फर्जी ऑनलाइन निवेश रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी हिसार (हरियाणा) के डॉ. एकांत योगदत्त उर्फ डॉ. मॉर्फिन सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिशिंग व फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल कर ठगी कर रहे थे। 835 खातों की जांच चल रही है। पुलिस को जांच में 290 खातों में 209 करोड़ के लेनदेन के रिकॉर्ड मिले हैं। जांच के बाद ठगी की रकम का आंकड़ा 400 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। पैसावॉल्ट डॉट कॉम और इस जैसे कई नामों से ऑनलाइन निवेश करवाने वाली वेबसाइट्स के जरिये आरोपी लोगों को लालच देकर ठगते थे।
फिलीपींस से डॉक्टरी की पढ़ाई की और वहीं से ठगी का गुर सीखा
पूरे नेटवर्क का सरगना हरियाणा के हिसार का डाॅ. एकांत योगदत्त उर्फ डॉ. मॉर्फिन है। उसने फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ठगी का ये गुर सीखा। उसके पास चीनी नागरिकों से जुड़े कई लिंक मिले हैं। डाॅ. एकांत गांदरबल के मोहम्मद इब्राहिम शाह उर्फ यावर, नासिर अहमद गनी, नुनर के खुर्शीद अहमद, सफापोरा के इशफाक अहमद, बडगाम के मकसूद अहमद उर्फ डॉ. अल्बर्ट, तनवीर अहमद उर्फ डॉ. मार्टिन, बारामुला के सरकारी शिक्षक तौसीफ अहमद मीर के साथ मिलकर ठगी का ये गिरोह चला रहा था। स्थानीय ठग गरीबी रेखा से नीचे के खाताधारकों से संपर्क करते। खाते के बदले उन्हें प्रति माह 8-10 हजार रुपये देते थे। आरोपी उनके एटीएम कार्ड भी ले लेते थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.