जमुई में मध्य निषेध थाना की टीम ने मंगलवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान इंडिगो कार और पिकअप वाहन से कुल 2028 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 706
बरामद विदेशी शराब ।
जमुई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पहली घटना बटिया थाना क्षेत्र के बटिया जंगल के पास हुई। यहां झारखंड के गिरिडीह से लखीसराय जा रही एक इंडिगो कार से 484 बोतल विदेशी शराब (लगभग 181 लीटर) जब्त की गई। वाहन चालक ने रास्ता बदलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
दूसरी बड़ी सफलता गिद्धौर थाना क्षेत्र में मिली। देवघर से बेगूसराय जा रहे एक पिकअप वाहन में चालाकी से छिपाई गई 1544 बोतल शराब (लगभग 525 लीटर) बरामद की गई।

पुलिस ने शराब तस्करों काे किया अरेस्ट।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के कतरासडीह निवासी मनिरुद्दीन और साहिल के रूप में की है। उनसे पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.