डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में अवैध खनन के 4 वांछित आरोपी, 2
थानाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, वांछित आरोपियों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर दबिश दी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अपराध और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पहाड़ी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.