सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौशिलीपट्टी में नहर किनारे मिली संदिग्ध युवक की लाश की पहचान हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरने गांव निवासी प्रदीप कुमार मेहता के रूप में हुई है, जो ZO CAR कैब
मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रदीप कुमार से सोमवार को दिन करीब दस बजे फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। जब देर शाम तक प्रदीप घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना ZO CAR कंपनी को दी। इसके बाद कंपनी के लोग और परिजन मिलकर उसकी खोजबीन में जुट गए, लेकिन रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजन ने की शव की पहचान
सोमवार की शाम सूचना मिली कि पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत के कौशिलीपट्टी में नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल सुपौल पहुंचे, जहां शव की पहचान प्रदीप कुमार मेहता के रूप में की गई। पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटनास्थल तक कार जाने का रास्ता नहीं
परिजनों का आरोप है कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां तक कार जाने का कोई रास्ता नहीं है। इसके अलावा प्रदीप की कार भी मौके से गायब है, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि प्रदीप की हत्या कर शव को नहर किनारे लाकर फेंका गया है। हालांकि यह हत्या है या दुर्घटना, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मृतक के परिजन जो भी आवेदन देंगे, उसके आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार की शाम नहर किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी थी। मंगलवार की रात शव की पहचान प्रदीप मेहता के रूप में हो चुकी है।
वहीं, इस मामले को लेकर ZO CAR कंपनी के प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.