जीरकपुर। ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट वर्तमान में वाहन चोरों का अड्डा बन चुकी है। यहां से 17 दिन के भीतर एक ही जगह से दो बाइक चोरी हो चुकी हैं।
ताजा मामला 10 मार्च 2026 मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे के बाद का है। ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट के ब्लॉक-2 स्थित जीओ मार्ट में कार्यरत कर्मचारी आशीर्वाद की पल्सर बाइक चोर लेकर फरार हो गए। बाइक चोरी का पूरा घटनाक्रम नैनाज शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें दो युवक बाइक ले जाते दिख रहे हैं। इसकी भी शिकायत पीड़ित आशीर्वाद ने पुलिस को दी है।
इससे पहले 22 फरवरी 2026 को शाम साढे पांच से साढ़े आठ बजे के बीच अमर उजाला के पत्रकार की बाइक भी चोरी हो चुकी है। जिसका जीरकपुर पुलिस ने 17 दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं किया है। यह जीरकपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई है, जो कि यह दर्शाती है कि जीरकपुर पुलिस कितनी जिम्मेदारी के साथ अपराध को रोकने के लिए प्रयासरत है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.