रामानुजगंज के विजयनगर चौकी अंतर्गत ग्राम विजयनगर बड़का भाला में रविवार शाम एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रंजित मरकाम (18) के रूप में हुई है।
.
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे गांव का एक युवक अपने खेत में पानी देने जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सरपंच के घर के पास अटल चौक के समीप स्थित महुआ के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उसने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रंजित मरकाम को घटना से एक दिन पहले गांव में सामान्य अवस्था में देखा गया था।
युवक की ओर से आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.