पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। बीते छह दिन में हत्या की तीसरी वारदात हुई है। शहर में वीरवार को युवक का मर्डर हुआ है। घटना सेक्टर-40 की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
16 जनवरी को सेक्टर-38 में प्रयास भवन के सामने बीच सड़क युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से मौलिजागरा का रहने वाला था और उसकी महज सवा महीने पहले ही शादी हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें खुलासा हुआ कि हत्या से पहले आरोपियों ने बीजीपी कार्यलय के पास सेक्टर-37 के पेट्रोल पंप के पास भी चाकू से हमला किया था।
19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
20 जनवरी को मलोया स्थित 4 मंजिला फ्लैट्स में स्थित एक पार्क में 19 साल के युवक मोहित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शहर में लूट और स्नैचिंग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। 20 जनवरी को ट्रिब्यून चौक के पास दिनदहाड़े चाकू की नोक पर रायपुर खुर्द निवासी विकास के गले से बजरंगबली जी की प्रतिमा का सोने का लॉकेट छीनकर भाग गए। वहीं 19 जनवरी को सेक्टर 44/45 डिवाइडिंग रोड पर स्नैचर एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग गए।