हापुड़ के पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शामली निवासी हिमांशु गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल वह पिलखुवा में रहता था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह पैसेंजर ट्रेन से गाजियाबाद से पिलखुवा लौट रहा था। बताया गया कि ट्रेन कान्हा श्याम मंडप हाउस के पास पहुंची तो उसकी रफ्तार कुछ धीमी हो गई। इसी दौरान युवक ने स्टेशन से पहले ही उतरने का प्रयास किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.