मोगा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राहुल गांधी का पुतला फूंका। बता दे कि यह प्रदर्शन भाजपा के जनरल सेक्रेटरी हरजोत कमल के नेतृत्व में किया गया। जहां भाजपा ने यूथ कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किए गए प्रदर्शन पर कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यूथ कांग्रेस की इस हरकत से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। इसी क्रम में देश में एआई टेक्नोलॉजी को लेकर एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विदेशी प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।
राहुल गांधी के आवास का घेराव की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान हरजोत कमल ने इस अवसर पर कहा कि यूथ कांग्रेस की यह हरकत देश के गौरव को कम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की बढ़ती साख को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। हरजोत कमल ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी ऐसी हरकतों से बाज नहीं आते हैं, तो भाजपा उनके आवास का घेराव करेगी और उनके पुतले फूंकेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.