यूपी के सुल्तानपुर में मोबाइल पर बात करने से रोकने पर एक युवती अपने घर से लापता हो गई। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। युवती के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी 19 वर्षीय बहन छह माह से मोबाइल से एक अनजान युवक से बात करती थी। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बहन उसी नंबर पर बात कर रही थी। उसने देखा तो उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया।
इस बात से नाराज होकर बुधवार दोपहर 01:30 बजे बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। इसी बीच बहन के मोबाइल पर उसी नंबर से बार-बार फोन आ रहा था, जिस पर वह बात करती थी।
पीड़िता के भाई के मुताबिक, वह मोबाइल नंबर ट्रूकालर पर मो. सैफ के नाम से दिख रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर युवती व उससे बात करने वाले युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.