भागलपुर के सिमरिया गांव में एक युवक पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मो. फारूक अली के पुत्र मो. हंजला(29) के तौर पर
पीड़ित ने बताया कि अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से बहन की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी मो. सिकंदर और कैफ ने सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा करके रखा था। जब रास्ता देने को कहा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडे मार मारा। मेरा सिर फट गया, मैं लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा।
शिकायत के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को नाथनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। पूरी वारदात पास लहे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कजरैली थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.