लुधियाना| पंजाब सरकार की तरफ से सभी जिलों में सीएम दी योगशाला चल रही है। योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अध्ययन मार्च 2026 में इंटरनेशनल जर्नल अॉफ रिसर्ज इन मेडिकल साइंस में पंजाब में सांस लेने में आसानी: मानसिक स्वास्थ्य क्रांति में योग की भूमिका शीर्षक से प्रकाशित हुआ, जिसे PubMed में सूचीबद्ध किया गया है। यह शोध सीएम दी योगशाला के सलाहकार कमलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में और सह-शोधकर्ता अमरेश कुमार झा के सहयोग से किया गया। इस शोध में 104 लोगों को शामिल किया।3 महीने नियमित योग करने से लोगों में तनाव, चिंता और अनिद्रा के लक्षणों में कमी आई है। इतना ही नहीं, तनाव भी कम हुआ है। यह शोध मार्च 2026 में इंटरनेशनल जर्नल अॉफ रिसर्च इन मेडिकल साइंस में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में सामुदायिक योग हस्तक्षेप के परिणामों का विश्लेषण कर यह सिद्ध किया गया कि योग मानसिक स्वास्थ्य में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.