पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह घर के पास से ही मंदिर से धतूरा लेकर आया। उसने धतूरा मिलाकर सभी के लिए दो-दो लड्डू यानी कुल आठ लड्डू बनाए। मां कविता, बहन मेघना ने दो-दो लड्डू खा लिए। भाई मुकुल ने डेढ़ ही लड्डू खाया। मुकुल और मेघना अचेत हो गए थे, लेकिन उसकी मां अचेत नहीं हुई।

2 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर
– फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने दावा किया कि उसने मां को सल्फास की एक गोली खिलाई। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसने एक-एक कर सभी का मफलर से गला घोंट दिया। पुलिस को आरोपी के पास से दो पैकेट सल्फास की गोलियां मिली हैं। यशवीर का दावा है कि इनकी हत्या करने के बाद उसे भी गोलियां खाकर जान देना थी।

3 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर
– फोटो : अमर उजाला
लेकिन वह खुद आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कई घंटे सोचने के बाद वह रोता हुआ शाम पांच बजे थाने पहुंचा और परिवार की हत्या की बात बताई। हालांकि यशवीर ने दावा किया कि उसके पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने का मन बनाया था। इसलिए सभी ने सहमति से लड्डू खाया। सभी की मौत हो जाए, इसलिए पहले उसने तीनों को मारा। बाद में उसे खुद भी आत्महत्या करना थी।

4 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर
– फोटो : अमर उजाला
परिवार का आरोप- साजिश बनाकर यशवीर और उसकी पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम…
हाईकोर्ट की वकील और कविता की बुआ की बेटी स्वाति राठी ने आरोप लगाया कि यशवीर और उसकी पत्नी ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। यशवीर ने प्लान के तहत अपनी पत्नी सोनी को एक दिन पहले फरीदाबाद स्थित उसके मायके भेज दिया। इसके बाद अगले ही दिन वारदात को अंजाम दिया।

5 of 10
मृतक मेघना और मुकुल की फाइल फोटो और हत्यारोपी यशवीर
– फोटो : अमर उजाला
खुद को बेगुनाह बताने के लिए सोनी अपने पिता व बहन के साथ सोमवार देर रात लक्ष्मी नगर थाने पहुंची। स्वाति राठी का आरोप है कि पैसों की खातिर यशवीर व सोनी ने परिवार को खत्म किया है। वह परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगी। वहीं पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कि सोनी ने बयान दिया है कि यशवीर उसे भी परेशान कर रहा था। इसलिए वह एक दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.