शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को विशेष साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगा, जिसमें यज्ञ, मधुर भजन और ज्ञानवर्धक प्रवचन होंगे। इस मौके मुख्य यजमान गुलमोहर कॉलोनी से रणजीत सिंह, कुलदीप कौर और अर्शदीप होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य यादवेंद्र करेंगे, जो यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका निभाएंगे। भारती, तानिया शर्मा और रवि पौडवाल भजन पेश करेंगे। आर्य समाज मंदिर के प्रधान रणजीत आर्य, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र उपाध्याय और महामंत्री हर्ष लखनपाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने शहरवासियों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.