23 जनवरी को बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा से विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है. पूर्णिया के पंडितों के अनुसार, सूर्य को जल अर्पित कर 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करने से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई की बाधाएं दूर होती हैं. यह दिन ज्ञान और संस्कारों के उदय का महापर्व है.
शिक्षा और एकाग्रता के लिए खास है यह दिन
स्कंद पुराण और प्राचीन ग्रंथों में मां सरस्वती को सृष्टि में ज्ञान और वाणी का संचार करने वाली शक्ति बताया गया है. मान्यता है कि बिना सरस्वती के यह सृष्टि जड़ और मौन है. पूर्णिया के प्रसिद्ध पंडित मनोतपल झा बताते हैं कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, जिनका मन एकाग्र नहीं रहता या जिन्हें वाणी दोष (हकलाना या तुतलाना) की समस्या है, उनके लिए बसंत पंचमी के दिन किए गए उपाय किसी चमत्कार से कम नहीं होते.
दिमाग तेज करने के अचूक उपाय
पंडित जी के अनुसार, छात्रों को अपनी बुद्धि को ‘कंप्यूटर’ जैसा तेज बनाने के लिए कुछ सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली नियमों का पालन करना चाहिए:
करदर्शनम: सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करें और ईश्वर का स्मरण करें. माना जाता है कि हथेलियों के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में गोविंद का वास होता है.
सूर्य अर्घ्य और श्वेत पुष्प का महत्व: सूर्योदय के समय स्नान के पश्चात एक तांबे के लोटे में जल लें. उसमें एक सफेद फूल डालें और सूर्य देव व मां सरस्वती का ध्यान करते हुए अर्घ्य दें.
गायत्री मंत्र का प्रभाव: जल अर्पित करने के बाद केवल 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. यह मंत्र सीधे मस्तिष्क की कोशिकाओं को जागृत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है.
धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
बसंत पंचमी से ही प्रकृति में बदलाव शुरू होता है और बसंत ऋतु का आगमन होता है. पीले वस्त्र धारण करना, मां सरस्वती को पीले पकवानों का भोग लगाना और कलम-पुस्तकों की पूजा करना इस दिन की मुख्य परंपरा है. संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस दिन अपनी साधना की शुरुआत करते हैं. पंडित जी का कहना है कि इन उपायों से न केवल बुद्धि तीव्र होती है, बल्कि बच्चों में बेहतर संस्कारों का भी निर्माण होता है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.