परिजन पैकेट लेकर दुकान पर पहुंचे तो आरोप है कि दुकानदार ने गलती मानने के बजाय बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक कि दुकान में आग लगाने और आत्महत्या करने जैसी धमकी भी दी। इस दौरान बालिका रोती रही और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।
ये भी पढ़े: MP News: बिजली दरों में 10.2% वृद्धि का प्रस्ताव, 23 से 26 फरवरी तक नियामक आयोग करेगा जनसुनवाई
मनोज यादव ने नगर पालिका सीएमओ, तहसील कार्यालय और पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचना गंभीर लापरवाही है और जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
स्थानीय तहसीलदार संजय चौरसिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। खाद्य निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत एक्सपायरी उत्पाद बेचने पर जुर्माना और अन्य दंड का प्रावधान है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.