बांदरसिंदरी| सुरक्षा सखी पखवाड़े के तहत गांव नलू और हरमाड़ा में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा सखी मधु ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े नवीनतम कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं को बताया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना की घटना होती है तो वे तुरंत पुलिस थाने से संपर्क कर सकती हैं। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में महिलाओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया और सुरक्षा के लिए राजकोप सिटिजन एप डाउनलोड करवाया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.