ये भी पढ़ें: Bihar Budget 2026: खेलों पर बड़ा दांव, बजट में क्रिकेट, हॉकी और सभी खेलों के लिए विशेष फंडिंग
महिला किसी काम से दरभंगा आई थी और लिफ्ट से रेलवे जंक्शन के बाहर निकलना चाह रही थी। इसी दौरान लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में ही रुक गई। महिला करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले भी मेला घूमने आए सीतामढ़ी के पांच युवक लिफ्ट खराब होने के कारण पूरी रात उसमें फंसे रह गए थे। काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया था।
इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष किम कुंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट का गेट तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक मदद के बाद महिला बेगूसराय के लिए रवाना हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.