पटना के शास्त्री नगर इलाके के एक मकान में महिला की बॉडी संदिग्ध स्थिति में मिली है। बॉडी AG कॉलोनी चेतना समिति निवासी वकील अनिल सिंह के मकान से बरामद की गई, जिसकी पहचान उनकी पत्नी पिंकी सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि, मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं
इस घटना के बाद मृतका के पिता पप्पू सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वे पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना अंतर्गत मच्छरगांवा निवासी हैं।
मृतका पिंकी सिंह की फाइल फोटो।
दहेज को लेकर पिंकी को टार्चर करने के आरोप
मृतका के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर 2022 को डुमरिया के जीवेश सिंह (अधिवक्ता) के बेटे राहुल सिंह (अधिवक्ता) से पिंकी की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि, ‘बेटी की शादी के लिए मैंने 1 बीघा अपनी पैतृक जमीन बेची थी। दहेज में 12 लाख रुपए कैश और लोन पर एक कार खरीदकर दिया था। पूरी धूमधाम से शादी हुई थी।’

दामाद ने 7 धुर जमीन अपने नाम करने बनाया दबाव- पप्पू सिंह
पिता पप्पू सिंह के मुताबिक, ‘2025 की शुरुआत में फिर मेरी बेटी के साथ मारपीट की गई। टॉर्चर किया गया। शादी के बाद मैंने शहर में 7 धुर जमीन खरीदी थी, उसे दामाद के नाम से करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद मैं अपनी बेटी को लेकर फिर घर चला आया। दिसंबर 2025 में राहुल सिंह मेरे घर आए और बोला कि अब आपकी बेटी मेरे साथ पटना में रहेगी। इसके बाद समझौता कर वो बेटी को लेकर पटना चले आए।’

आरोपी राहुल ने दी मौत की जानकारी
पिता पप्पू सिंह ने बताया कि, ‘मेरे बेटे के मोबाइल पर 9 जनवरी की शाम में मेरे दामाद ने खबर दिया कि पिंकी ने आत्महत्या कर ली है। अभी तक दहेज के बोझ से मैं बाहर नहीं निकल पाया हूं। अभी भी जो राहुल सिंह कार चला रहे हैं, उसके लोन का किश्त भर रहा हूं। मेरा दो साल का छोटा नाती भी है, जिसे राहुल ने अपने पास रखे है, हमें नहीं दे रहा है।’
राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
लड़की पक्ष के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। जिसके आधार पद राहुल सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल शव को IGIMS में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.