अंबाला के मिट्ठापुर इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार सफेद रंग की आई-20 कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला करीब 20 फुट तक सड़क पर घसीटती चली गई। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मृतक महिला की पहचान मोदी भट्टे पर काम करने वाली पुष्पा के रूप में हुई है। मृतका के देवर ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए मिट्ठापुर आई थी। जब वह सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। कार का नंबर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन फुटेज में एचआर 78ए सीरीज की सफेद आई-20 कार दिखाई दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.