पंजाब में सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को घने कोहरे और सर्दी ने जनजीवन प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकतम पारा सामान्य से लगभग 3 डिग्री नीचे आ गया है। बठिंडा 4.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।
घने कोहरे से प्रभावित शहर
अमृतसर, हलवारा और एसबीएस नगर में दृश्यता लगभग शून्य रही। वहीं बठिंडा में दृश्यता 150 मीटर तक सीमित रही।
प्रमुख शहरों का तापमान
फरीदकोट में अधिकतम पारा 19.2 डिग्री, अमृतसर 11.8 डिग्री, लुधियाना 15.4 डिग्री, पटियाला 15.2 डिग्री, पठानकोट 18.1 डिग्री, बठिंडा 14.8 डिग्री, मानसा 13.8 डिग्री, होशियारपुर 12.4 डिग्री और फाजिल्का 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अमृतसर 5.1 डिग्री, लुधियाना 7.6 डिग्री, पटियाला 7.0 डिग्री, एसबीएस नगर 4.6 डिग्री और रूपनगर 7.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले छह से सात दिन तक पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरे और सर्दी का प्रभाव जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.