नरसिंहपुर में चाय बनाने से इनकार करने पर आक्रोशित पति ने सोते समय धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग वार्ड निवासी लता सोनी अपने पति मनोज सोनी के साथ रहती थीं। मनोज सोनी घर जमाई के रूप में पत्नी के मायके में रह रहा था। 9 और 10 दिसंबर की दरम्यानी रात महिला की घर की ऊपरी मंजिल पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार था।
प्रकरण दर्ज
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर संदेही पति की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम ने नरसिंहपुर-करेली हाईवे स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे एक खेत से मनोज सोनी को अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पत्नी अक्सर उसे कोई काम न करने और घर जमाई होने का ताना देती थी, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी उसने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा था, जिस पर पत्नी ने इनकार करते हुए ताने मारे। इसके बाद पत्नी के सो जाने पर उसने आक्रोश में आकर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- Indore News: सावधान! इंदौर में मिले ‘मौत के बैक्टीरिया’, कितने खतरनाक… आप भी चौंक जाएंगे
न्यायालय में पेश किया गया
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य सामग्री जब्त की और उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.