रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रेम प्रसंग में युवती के किसी और से शादी कर लेने से दुखी युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में परिजनों ने युवती और दूसरे लडके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के नयागंज कोष्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन ने गुरूवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया में एक भावुक वीडियो भी पोस्ट किया था, वीडियो में अभिषेक ने कहा था कि मैने कभी आपको धोखा नही दिया, सच्चे दिल से मोहब्बत किया। लड़की के किसी दूसरे लड़के से शादी कर लेने से अभिषेक काफी दुखी हो गया था और इस वजह से उसने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। कल मृतक युवक के पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने आज सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर युवती और उसके साथी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.