संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन) धर्मपुर विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को संयोजक ओपी पंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से विकास खंड धर्मपुर के तहत धर्मपुर पंचायत को विभाजित कर नई पंचायत धार की बेड के गठन के फैसले का सर्वसम्मति से स्वागत किया गया। परिषद के सदस्यों का मानना है कि पंचायत के विभाजन से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों ने बताया कि नई पंचायत की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला था। उन्हें धर्मपुर पंचायत की भौगोलिक स्थिति और बढ़ती आबादी से अवगत करवाया गया था। परिषद ने खुशी जाहिर की कि सरकार ने उनकी जायज मांग को स्वीकार करते हुए नई पंचायत के गठन पर मुहर लगा दी है। अब धर्मपुर पंचायत के माध्यम से औपचारिक प्रस्ताव पारित कर विकास खंड कार्यालय को भेजा जाएगा।पूर्व प्रधान सुशील शर्मा, सुरजीत सिंह लांबा और कांग्रेस नेता सुलेश बंसल सहित सुनील गोयल ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.