मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड पर आधारित एक वेब सीरीज बनाई गई है, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज का नाम ‘हनीमून से हत्या: Why Women Kill’ रखा गया है।

2 of 5
सौरभ हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम फिर सुर्खियों में
वेब सीरीज का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पोस्टर में दिखाया गया नीला ड्रम एक बार फिर चर्चा में है, जिसने इस हत्याकांड को देशभर में सुर्खियों में ला दिया था।

3 of 5
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
– फोटो : अमर उजाला
पोस्टर ने दिलाई खौफनाक यादें
पोस्टर में नीले ड्रम से बाहर लटकता एक हाथ और उसके साथ नजर आता सीमेंट का मलबा, जो उस खौफनाक घटना की याद दिलाता है। इस दृश्य ने लोगों को फिर से उस दर्दनाक वारदात की ओर खींच लिया है।

4 of 5
सौरभ हत्याकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ था सौरभ का मर्डर
यह घटना 3 मार्च 2025 की रात की है, जब लंदन में नौकरी करने वाले सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डालकर सील कर दिया गया। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।

5 of 5
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी
– फोटो : अमर उजाला
वेब सीरीज को लेकर नाराजगी
वेब सीरीज को लेकर मेरठ के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इतनी संवेदनशील और दर्दनाक घटना को मनोरंजन के रूप में पेश करना उचित नहीं है। पोस्टर सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी बहस का विषय बन गया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.